Tuesday, November 19, 2019

वेट लिफ्टिंग करते समय ध्यान रखें इन बातों को

आजकल लोग एक खूबसूरत व परफेक्ट फिगर की चाहत रखती हैं, ऐसे मे अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वे जिम का सहारा लेते हैं। यूं तो वेट लिफ्टिंग पुरूषों व महिलाओं दोनों के लिए ही लाभदायक होती है|

लेकिन फिर भी इसे करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा आपको फायदे के स्थान पर नुकसान उठाना पड़ सकता है-

अगर आप पहली बार वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं तो कम भार ही उठाएं। कभी-कभी व्यक्ति जोश-जोश में अधिक वजन उठा लेते हैं, जिससे उनकी मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न होता है।

वेट लिफ्टिंग करते समय हमेशा दोनों कंधों पर समान भार का ही उपयोग करें। ऐसा न करने से आपको एल्बो डिस्लोकेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो वेट लिफ्टिंग करने से पहले डाॅक्टर से परामर्श अवश्य लें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/34bXZqc

No comments:

Post a Comment