Tuesday, November 19, 2019

ब्रेस्ट फीडिंग कराने के होते है अनेक फायदे

जब बच्चा जन्म लेता है तो उसे मां के दूध की आवश्यकता होती है। छोटे बच्चे अमूमन अपने आहार के लिए मां के दूध पर ही निर्भर होते हैं। यूं तो महिलाएं काफी समय से बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग कराती आ रही हैं, लेकिन फिर भी इसके फायदों से अनजान ही हैं।

आईए जानते हैं ब्रेस्ट फीडिंग कराने के कुछ फायदों के बारे में-

यदि बच्चे को छह माह तक ब्रेस्टफीडिंग कराई जाए तो बच्चे का इम्युन सिस्टम बेहतर होता है। ऐसे बच्चे जल्दी बीमार नहीं पड़ते। साथ ही उनका दिमाग भी तेज होता है।

बच्चे के जन्म के तुरंत बाद महिला के स्तनों से पीला तरल पदार्थ निकलता है। इस दूध का सेवन बच्चे को अवश्य कराना चाहिए। यह बच्चे को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।

ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ बच्चे के लिए ही नहीं, मां के लिए भी बहुत लाभकारी है। इससे महिला को न सिर्फ मानसिक रूप से शांति मिलती है, बल्कि उसका स्टेस लेवल भी कम होता है।

शायद आपको पता न हो लेकिन ब्रेस्टफीडिंग डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन को भी कम करने में मदद करता है।

इन सबके अतिरिक्त ब्रेस्ट फीडिंग से मां व नवजात शिशु के बीच एक बाॅन्डिंग भी बनती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/331dz6I

No comments:

Post a Comment