Tuesday, November 26, 2019

ज्यादा जींस धोना होता है हानिकारक

जींस एक ऐसा परिधान है जिसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही पहनते हैं। लेकिन क्या आप रोजमर्रा में पहने जाने वाली इस जींस के बारे में सब कुछ जानते हैं। नहीं ना तो चलिए आज हम आपको जींस के बारे में कुछ बेहद रोचक बातें बताते हैं

ना धोएं बार-बार

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग जींस को एक बार पहनने के बाद भी धोने लग जाते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा करना आपके जींस के लिए काफी हानिकारक होता है। जिसको इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि आप इसे कई दिन तक बिना धोए भी पहन सकते हैं। वहीं से बार-बार धोने से यह जल्दी पुरानी व बेकार हो जाती है।

नहीं थे बेल्ट लूप्स

आप लोग अपने जींस को स्टाइलिश दिखाने के लिए डिफरेंट डिजाइन के बेल्ट का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें हमेशा से बेल्ट लूप्स नहीं थे। इसमें पहली बार बेल्ट लूप्स का इस्तेमाल 1922 में किया गया था।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qN78al

No comments:

Post a Comment