
झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 17 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 17 सीटों पर कुल 309 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होने वाला है। इन उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो भी शामिल हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज जनता मतदान के द्वारा कर देगी।
जिन 17 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान चल रहा है उनमें से 10 विधानसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्ज़ा है। अब देखना होगा कि इन चुनावों में भाजपा अपनी ये सीटें सुरक्षित रख पाने में कामयाब होती है कि नहीं।
इस चुनाव में भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रही है, इससे भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर NDA से अलग चुनाव लड़ कर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव आजसू पर भी है। आजसू के लिए NDA से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला कितना सही है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा जब चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RLt294
No comments:
Post a Comment