Thursday, December 12, 2019

नागरिकता संशोधन बिल: बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अमित शाह के बारे में क्या कहा?

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) पास हो जाने के बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉक्टर एके अब्दुल मोमेन का बड़ा बयान सामने आया है। अब्दुल मोमेन ने कहा है कि बांग्लादेश का साम्प्रदायिक सौहार्द अच्छा है। अगर गृह मंत्री अमित शाह कुछ महीने बांग्लादेश में ठहरते हैं तो वे हमारे देश में शानदार भाईचारा देखेंगे।

उन्होंने यह भी कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक से हमारे लिए कोई परेशानी वाली बात नहीं है। भारत का एक दोस्त देश होने के नाते हम यह उम्मीद करते हैं कि भारत ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे हमारा दोस्ताना संबंधों पर असर पड़ेगा।

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ओवैसी के बयान पर किया पलटवार



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YFytYv

No comments:

Post a Comment