
नाईजीरिया के तट के पास हांगकांग के एक समुद्री जहाज से अगवा किये गये 18 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है। नाईजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त ने एक ट्वीट में 18 भारतीय नागरिकों की रिहाई की पुष्टि की।
भारतीय उच्चायुक्त के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह बताया गया है कि नाईजीरिया नेवी तथा शिपिंग कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। भारतीय उच्चायुक्त ने सभी भारतीय नागरिकों के सकुशल रिहाई के लिए धन्यवाद भी दिया है।
आप को बता दें कि 18 भारतीय नागरिकों को तीन दिसम्बर को समुद्री डाकुओं ने अगवा किया था। भारतीय उच्चायुक्त ने नाईजीरिया की नौसेना और जहाज कंपनी को भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए धन्यवाद दिया।
समुद्री गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली अंतराष्ट्रीय एजेंसी एआरएक्स मैरीटाईम ने बताया कि जहाज से 19 लोगों को अगवा किया गया था जिनमें से 18 भारतीय थे।
CAA: नागपुर में नागरिकता कानून के सर्मथन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EL9Tww
No comments:
Post a Comment