
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम सेना का प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए उसे एक षड्यंत्रकारी बतलाया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जानबूझकर खुद को पुलिस से गिरफ्तार करवा के जेल जाता है। उसका मकसद दलितों के वोटों को प्रभावित करना है। साथ ही मायावती ने चंद्रशेखर से सभी दलितों को सचेत रहने की सलाह दी है।
मायावती का कहना है कि जब चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तो वह CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अपने प्रदेश में ना कर के दिल्ली की जामा मस्जिद में प्रदर्शन करने क्यों गया।
मायावती का कहना है कि चूंकि अभी दिल्ली में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए चंद्रशेखर वहाँ के दलित मतदाताओं को प्रभावित करना चाहता है। मायावती ने आरोप लगाया कि वह बसपा के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है।
जिससे चुनाव में वह दलित मतदाताओं को गुमराह कर सके। अतः उन्होंने दलितों को भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से सावधान रहने की सलाह दे डाली है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2sXXMJv
No comments:
Post a Comment