
उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उन्नाव रेप केस मामले के दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा का एलान कोर्ट ने कर दिया है। कोर्ट ने विधायक को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है।
इसके अलावा दोषी विधायक पर 25 लाख रुपये जुर्माने भी लगाया गया है। इसी महीने की कोर्ट ने विधायक सेंगर को दोषी करार दिया था। आज कोर्ट द्वारा सज़ा की घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि साल 2017 में घटित इस घटना के बाद कई ऐसे मोड़ आए जिसने सब को हैरान कर दिया। सबसे पहले पीड़िता का रेप हुआ। उसके बाद पीड़िता के पिता की रहस्यमय परिस्थितियों में पुलिस हिरासत में मौत हो जाती है।
उसके बाद इसी साल जुलाई महीने में जब पीड़िता अपने परिजनों एवं वकील के साथ मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही थी तो एक ट्रक उनकी कार को टक्कर मार देता है। इस हादसे में पीड़िता के दो परिजनों की मौत हो जाती है तथा पीड़िता और उनका वकील गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
पीड़िता ने इन सभी घटनाओं को एक साजिश के तहत अंजाम देने का आरोप विधायक सेंगर पर लगाती है। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार वालो को विधायक से जान का खतरा है। इन मामलों की भी सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rYNyc4
No comments:
Post a Comment