
संशोधित नागरिकता कानून के विरुद्ध पूरे देश में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। सोनिया गांधी ने देश के वर्तमान माहौल के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है।
साथ ही साथ उन्होंने उपद्रवियों पर सरकार द्वारा की जा रही पुलिस के कार्यवाही पर भी अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की आवाज़ को क्रूरता से कुचल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दमनकारी नीति के तहत कार्य कर रही है और जनता की आवाज़ को बंद कर रही है।
सोनिया गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक लोकतांत्रिक देश होने के नाते यहां की जनता को अपने हक़ की बात करने की स्वतंत्रता है। यदि जनता सरकार से असंतुष्ट है तो वो सरकार के नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने के हकदार हैं। सरकार जनता से उनका हक छीन रही है।
इसके अलावा उन्होंने NRC पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज़ादी के 70 वर्ष से ज्यादा गुज़र जाने के बाद अब लोगो को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ेगा, ये बेहद दुखद है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rZCBqG
No comments:
Post a Comment