Saturday, December 21, 2019

भारत में इन 5 खूबसूरत जगहों पर ले क्रिसमस का आनंद

Christmas

अगर आप भारत में क्रिसमस फेस्टिवल का पूरी तरह से आनंद उठाना चाहते हैं और क्रिसमस की झलक देखना चाहते हैं तो यह पांच जगह सबसे बेस्ट है।

1. गोवाः

गोवा के बीच में रात भर चलने चलने वाली पार्टी, लाइट्स, जगमगाते हुए चर्च और उन चर्चाओं में कैरल गाते हुए बच्चे। यह खास क्रिसमस का माहौल आपको भारत में  गोवा को छोड़कर और कहीं इतने अच्छे से नहीं दिखेगा। गोवा पूरे भारत में क्रिसमस फेस्टिवल का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा है। दिसंबर के माह में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आनंद उठाने के लिए गोवा से बेहतरीन दूसरा कुछ नहीं हो सकता।

2. ऊटीः

ऊटी तमिलनाडु का एक मशहूर हिल स्टेशन है। यहां प्रकृति की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करती है। इसके अलावा ऊटी में चर्च और ऐसी बहुत सारी जगह है जहां क्रिसमस का सेलिब्रेशन बहुत धूमधाम से से किया जाता है। ऊटी की इन पहाड़ियों में रात भर  क्रिसमस से जुड़े हर ट्रेडिशन को फॉलो किया जाता है। जिससे क्रिसमस में यहां पर मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना बढ़ जाता है। इस तरह से क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए ऊटी भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

3. शिलांगः

नॉर्थ ईस्ट का सबसे पुराना चर्च कैथेड्रल चर्च शिलांग में स्थित है। जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुनिया भर से लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। क्रिसमस फेस्टिवल के दौरान यहां पर कई खास तरह की फन एक्टिविटी का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही यहां के लोग इस चर्च में हर तरह के क्रिसमस ट्रेडिशन को पूरा करते हैं। शिलांग में क्रिसमस का पूरा आनंद उठाया जा सकता है।

4. शिमलाः

शिमला की वादियों में स्नोफॉल के साथ-साथ क्रिसमस का भी आनंद उठाया जा सकता है। क्योंकि शिमला भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान गर्मी के मौसम में ब्रिटिश राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसलिए शिमला में क्रिश्चियनिज्म और क्रिसमस की झलक देखते बनती है। यहां के चर्चों में क्रिसमस को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बर्फ की पहाड़ियों से घिरी इन वादियों में ब्रिटिश कैफे में जायकेदार व्यंजन, मॉल रोड पर शॉपिंग और क्रिसमस की लाइट्स आपको एक अलग अनुभव करवाती हैं।

5. पांडिचेरीः

दिसंबर का महीना पांडिचेरी घूमने के लिए हर तरह से बेस्ट है। इस माह में क्रिसमस की धूम की वजह से यहां एक अलग ही रौनक होती है। चर्च में ही नहीं बल्कि आसपास के पूरे रेस्टोरेंट में क्रिसमस का सेलिब्रेशन देखने लायक होता है। क्रिसमस से जुड़ी कुकीज, केक, गिफ्ट आइटम पांडिचेरी की खासियत है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/35K4pOp

No comments:

Post a Comment