
ठंड के मौसम में सर्दियों से बचने के लिए गुड़ को अपने आहार में शामिल किया जाना चाहिए। गुड में बहुत से ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी या प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाते हैं। और सर्दियों से जुड़ी आम बीमारी जैसे सर्दी-खांसी और जुकाम इत्यादि से लड़ने में आपके शरीर की मदद करते हैं। गुड में नेचुरल रूप से शुगर भी पाया जाता है जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
ठंड में गुड़ खाने के फायदेः
1. गुड आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है और आपके खून को पतला बनाता है। ये आपके ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाने में भी मदद करता है।
2. भोजन के बाद हमेशा गुड को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह गैस और पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है।
3. आयुर्वेदा में गुड को लीवर को डिटॉक्सिफाई करने का सबसे बेहतर साधन माना जाता है। गुड़ में भरपूर मात्रा में जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं। जो हमारे लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है।
4. गुड में बहुत अधिक मात्रा में आयरन होता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसलिए यह एक गर्भवती महिला और कम हिमोग्लोबिन वाले मरीज के लिए बेहतर होता है।
5. गुड़ खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाईबर मौजूद होता है जो पेट के लिए अच्छा होता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mlc65W
No comments:
Post a Comment