
स्टाइल और ट्रेंड की बात की जाए तो यहां हर कोई बॉलीवुड को फॉलो करना चाहता है। आइये देखे हमारी फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने सर्दियों में कौन सा फैशन ट्रेंड अपना कर रखा है।
करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी अपनी नई फिल्म ‘गुड न्यूज़’ के प्रमोशन के लिए पिछले दिनों राजधानी दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली की इस बड़ी हुई सर्दी में कियारा आडवाणी ने वाईट शर्ट के साथ गोल्डन जैकेट पहन रखा था। इसके साथ ही इन्होंने ब्लैक कलर के लेदर टाईट पैंट्स और ब्लैक कलर की हाई हिल शूज पहन रखे थे। कियारा के पूरे आउटलुक में उनके गोल्डन जैकेट ने लोगों का ध्यान खासतौर पर आकर्षित किया।

वहीं करीना कपूर खान ने दिल्ली की सर्दी से बचने के लिए रॉयल ब्लू रंग का हाई नेक जैकेट पहन रखा था। यह जैकेट जोधपुरी बंद गला जैकेट के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही करीना ने मैचिंग रॉयल ब्लू पैंट और ब्लू हाई हील्स पहन रखा था। इस पूरे गेटअप में करीना कपूर काफी स्मार्ट और खूबसूरत नजर आई।

अगर बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण की बात की जाए तो इन्हें अभी हाल ही में एक एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां पर दीपिका ने ब्लू रंग की जॉगर्स के साथ गुलाबी रंग की ढीली ढाली स्वेटर में दीपिका दिखाई दी। इसके साथ इन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। काले रंग के गॉगल और पिंक स्वेटर में दीपिका काफी क्यूट लगी।
कोको रंग की साड़ी में काजोल का यह डिसेन्ट लुक बन सकता है आपका फैशन ट्रेंड
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2s7aYvD
No comments:
Post a Comment