Friday, December 20, 2019

प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल बम फेंकने वाला रईस हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश करने वाले युवक रईस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पेट्रोल बम फेंकते वक्त हाथ में ही बम फट जाने के कारण वह गेरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में पहचान छिपा कर इलाज करवा रहा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के मुताबिक रईस अभी अस्पताल में ही है। रईस को ईलाज मुहैया कराया जा रहा है। CAA और संभावित NRC के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस लगातार लोगों के बीच गश्त करके शांति व्यवस्था बनाने की अपील कर रही है।

सीलमपुर में अबतक पुलिस ने दंगा करने एवं तोड़फोड़ करने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई अन्य की पहचान कर ली गई है।

उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा ये…



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PHJsOc

No comments:

Post a Comment