
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जम के निशाना साधा। मायावती ने प्रियंका गांधी द्वारा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक के बाद एक दो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज अपने स्थापना दिवस को भारत बचाओ, संविधान बचाओ के रूप में माना रही है। यदि कांग्रेस दूसरे की चिंता छोड़कर खुद आत्मचिंतन करती तो बेहतर होता। कांग्रेस को इससे बाहर निकलने के लिए तरह तरह की नाटकबाजी करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
वहीं मायावती ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि कांग्रेस को आज भारत बचाओ, संविधान बचाओ की याद तब क्यों नहीं आई जब उसने सत्ता में रहते हुए दलित, पिछड़ों और मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों की घोर अनदेखी की। उन्होंने आगे कहा कि इसी कारण आज बीजेपी सत्ता में बनी हुई है,तथा बसपा की स्थापना भी इसी वजह से करनी पड़ी।
दरअसल आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित एक रैली में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हम उसी प्रकार एक दमनकारी सरकार से लड़ रहे हैं जैसे हमें अंग्रेज़ो की दमनकारी नीतियों एवं सरकार ने खिलाफ लड़ना पड़ा था। प्रियंका गांधी के इसी बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया और भाजपा के सत्ता में आने के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Q510UJ
No comments:
Post a Comment