
मुंहासे मुख्य रुप से किशोरावस्था में होते हैं इसका मुख्य कारण तैलीय त्वचा है। लड़के और लड़कियों में शारीरिक और हार्मोन में बदलाव सिबेसियस ग्रंथि को उत्तेजित करता है जिससे अधिक तेल का उत्पादन होता है और मुंहासे निकल जाते हैं। एस्ट्रोजन युक्त दवाइयों के कारण भी मुंहासे निकलते हैं। मेकअप के उत्पादों में शामिल रसायनों के कारण भी मुंहासे निकलते हैं इसलिए रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करके सोना चाहिए।
मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं
- बर्फ- अगर आप अपने मुहांसों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बर्फ के कुछ टुकड़ों को लेकर अपने मुहांसों पर लगाएं। बर्फ के कुछ टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर भी मुहांसों पर लगाया जा सकता है जिससे कि ज्यादा ठंडक महसूस ना हो और आप आसानी से बर्फ को मुहांसों पर लगा सके। ऐसा प्रतिदिन करने से कुछ ही दिनों में मुहांसे ठीक होने लगते हैं।
- शहद- शहद मुहांसों को ठीक करने में बहुत ही लाभदायक होता है। इसका उपयोग करने के लिए शहद में रुई के फाहे डुबोकर मुहांसों पर लगाएं। उसके बाद आधे घंटे तक रहने दे फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- नींबू- सुंदरता को निखारने में नींबू का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि मुहांसों को जड़ से ठीक करता है। इसके प्रयोग के लिए नींबू के रस को एक कटोरी में निकाल लें और रुई के फाहे की सहायता से अपने मुहांसों पर लगा लें। अब 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद कोई भी मॉइस्चराइजरअपने चेहरे में लगा लें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2pzpGds
No comments:
Post a Comment