
नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए आज महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई भाजपा तथा आरएसएस द्वारा की गई थी।
इस यात्रा में हज़ारों लोग शामिल हुए और नागरिकता संशोधन कानून का स्वागत किया। इस यात्रा में 1000 से अधिक बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी शामिल हुए। इनमें JNU, DU, IGNOU, IIT आदि प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद भी शामिल हुए और नागरिकता कानून को अपना समर्थन व्यक्त किया।
नागपुर के अलावा बंगलुरु और अन्य शहरों में भी नागरिकता कानून के समर्थन में रैलियां निकाली गई और लोगों ने इस कानून का पुरजोर समर्थन किया।
अभी हाल के दिनों में जहाँ इस क़ानून के विरोध के नाम पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब बड़ी संख्या में लोग इस कानून के समर्थन में भी भारी संख्या में सड़क पर उतर कर शांतिपूर्ण तरीके से अपना समर्थन व्यक्त कर रहें हैं।
साथ ही विभिन्न स्तर पर इस कानून के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ELbJ0e
No comments:
Post a Comment