Sunday, December 22, 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजी

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के सभी चरणों में मतदान सम्पन्न हो चुका है। अब सभी दलों को चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।इसी बीच सभी चरणों के मतदान सम्पन्न हो जाने के बाद कई एग्जिट पोल भी सामने आए हैं।

इन एग्जिट पोल में भाजपा के लिए खतरे के संकेत नज़र आ रही है। किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी महागठबंधन में शामिल हो सकतें हैं।

तमाम एग्जिट पोल ये दिखा रहे हैं कि भाजपा इस दफा सत्ता में वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाएगी। वहीं दूसरी और हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के संकेत नज़र आ रहे हैं। झारखंड की जनता के बीच मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद हेमंत सोरेन को बताया गया है। वहीं दूसरी ओर वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास को मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पसंद में दूसरे स्थान पर बताया जा रहा है।

अब ऊँट किस करवट बैठेगा इसका पता तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। सब को अब मतगणना के परिणाम का इंतजार है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rn4it6

No comments:

Post a Comment