Monday, December 23, 2019

CAA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखे स्वर में विपक्षी दलों को कहा – लोगों को गुमराह करना बंद करें

दिल्ली के रामलीला मैदान में 22 दिसम्बर को भाजपा द्वारा आयोजित महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर जम कर हमला बोला।

CAA पर पूरे देश में विरोध के नाम जिस तरह से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं इसको लेकर प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल गरीब और भोली भाली जनता के मन में डर पैदा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में सैकड़ों अनाधिकृत कॉलोनियों को वैधता प्रदान किया है। इससे लगभग 40 लाख लोगों का फायदा हुआ है। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि क्या ये कार्य किसी से उसके धर्म को पूछ कर किया गया? उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक योजनाएं का लाभ क्या सभी धर्मों के लोगों को प्राप्त नहीं हो रहा है? सरकार द्वारा देशहित में किए गए कार्यों का लाभ सभी धर्मों के लोगों को एकसमान रूप से मिल रहा है।

साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि विपक्ष की नाराजगी सरकार से है तो फिर वो सरकार से बातें करें। गरीब जनता की झोपड़ी ना जलाये, गरीब का रिक्शा ना जलाये। प्रधानमंत्री ने पूरे विपक्ष पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किस विपक्ष अपने स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकता है इसकी तस्वीर अभी हाल के दिनों में देखने को मिल गया है। विपक्ष पार्टियां जनता को गुमराह कर के पूरे देश में हिंसा फैलाने का काम कर रही हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PMH1dw

No comments:

Post a Comment