Tuesday, December 31, 2019

जैसलमेर में टिड्डियों के प्रकोप से हुआ नुकसान, किसानों से मिले सीएम अशोक गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जैसलमेर जिले में टिड्डियों के प्रकोप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ से आसुतार मार्ग पर खेतों में टिड्डियों से हुए नुकसान को देखा तथा किसानों से बातचीत की। रास्ते में खराब हो चुकी फसलों और बड़ी संख्या में मृत टिड्डियों को भी उन्होंने देखा।

CM गहलोत ने बाद में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से किसानों के साथ है। नुकसान के आंकलन के लिए विशेष गिरदावरी अभियान आरंभ कर दिया गया है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर में टिड्डियों के भारी प्रकोप से फसलें चौपट हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है और उनके हित में हरसंभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने टिड्डी नियंत्रण में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने के लिए जिले के किसानों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों को ’निरोगी राजस्थान’ के बारे में जानकारी देते हुए सेहत संवारने पर सर्वाधिक ध्यान देने का आह्वान किया और कहा कि निरोगी काया ही है पहला सुख। इस दिशा में सभी को जागरूक रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने हैलीपेड स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांग्रेस नेता ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की, जानिए क्या है पूरा मामला?

तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2tg653F

No comments:

Post a Comment