
अक्सर घरों में बासी रोटी बच जाती है, जिसे लोग गाय को खिलाते हैं या फिर गाय ना मिले तो फिर उसे कूड़े में फेंक देते हैं। बची हुई बासी रोटी के इस वेस्ट से बचने के लिए हम बताते हैं कैसे बासी रोटी को आप फिर से स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं, इससे रोटियों का वेस्ट भी बचेगा और सुबह के नाश्ते की फिक्र कम हो जाएगी। आज हम आपको बता रहे हैं बासी रोटी के पकौड़े बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री :

बासी रोटी – टुकड़ों में कटी हुई
नींबू – 1
बेसन – 3 /4 कप
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला
तेल – तलने के लिए
विधि :

सबसे पहले एक बर्तन में बेसन का घोल बनाएं अब इस घोल में हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर नमक और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें तेल गर्म होने पर रोटी के कटे हुए टुकड़ों को बेसन के घोल में डिप करें और गर्म तेल में क्रिस्पी होने तक तले।

बाकी सभी रोटी के टुकड़ों को ऐसे ही घोल में डिप करें और फिर क्रिस्पी होने तक तलते रहें तलने के बाद प्लेट में साॅस या चटनी के साथ सर्व करें ऊपर से अपने स्वादानुसार चाट मसाला छिड़क लें
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PHWpYq
No comments:
Post a Comment