
हर भारतीय घरों में राई का इस्तेमाल आमतौर पर अचार बनाने या फिर सब्जियों और सांभर इत्यादि में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। राई हर भारतीय घरों में मिलने वाला एक आम मसाला है। देखने में यह तो यह बहुत छोटा सा होता है लेकिन इसके इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
पेट के लिए है लाभदायकः
राई के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। राई को रात भर भीगा कर सुबह उसका पानी पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं, और इससे पेट दर्द में भी तुरंत राहत मिलती है।
दर्द और सूजन से राहतः
राई को एक कपड़े में बांधकर, उसे हल्का सा गर्म कर दर्द वाली जगह पर सेंके इससे तुरंत आराम मिलता है। इसके साथ ही राई के पेस्ट को सूजन पर लगाने से भी दर्द में आराम मिलता है।
सर्दी, खांसी, जुकाम में आरामः
राई को तवे में सूखा भून कर उसका पाउडर बना उसे शहद के साथ मिलाकर सूंघने और खाने से सर्दी जुकाम ठीक हो जाता है।
पायरिया और दांत दर्दः
राई के तेल या सरसों तेल में नमक मिलाकर दांतों में रगड़ने से पायरिया रोग खत्म होता है। साथ ही कैविटी के दर्द में भी आराम मिलता है।
त्वचा का ख्यालः
राई में सिनिग्रीन और माइरोसिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। रोजाना राई को पानी में भिगोकर रात भर रहने दे। फिर उस पानी से सुबह- सुबह चेहरा धोने से चेहरे में निखार आता है और साथ ही सर्दी में नमी भी बनी रहती है। साथ ही राई के इस पानी से सिर धोने से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है।
वैसे अगर आपको राई से एलर्जी हो तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसे ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए।
सर्दियों में रोज खाएं गाजर, सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी है फायदेमंद
सिर्फ 10 दिन में अपना वजन कम करने के लिए अपने भोजन में करें ये 10 बदलाव
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EBWBCe
No comments:
Post a Comment