Thursday, December 12, 2019

PM मोदी ने असम में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में असम में हो रहे भारी विरोध प्रदर्शन एवं हिंसा के लिए कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा जानबूझकर जनता में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी नार्थ ईस्ट में आग लगाने का काम कर रही है।

झारखंड के धनबाद जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकता संशोधन बिल के विषय में बताते हुए कहा कि यह बिल उन शरणार्थियों के लिए है जो 2014 के पहले से यहां रह रहे हैं। विपक्ष द्वारा ये भ्रम फैलाने कि इस बिल के पास हो जाने के बाद भारी संख्या में लोग बांग्लादेश से आकर असम में रहने लगेंगे ये पूर्णतः गलत है।

नार्थ ईस्ट राज्यों की संस्कृति, जीवन शैली तथा लोगो पर इस बिल का कोई भी प्रभाव नही पड़ेगा। वो अपनी संस्कृति के अनुसार स्वछंद रूप से जीवन यापन कर सकते हैं। विपक्ष द्वारा इस बिल को लेकर गलत धारणाएं प्रचारित किया जा रहा है जो कि बिल्कुल गलत है।

इन सब बातों के अलावा प्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से भी झारखंड की जनता को अवगत कराया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए भारी संख्या में मतदान के लिए जनता से आग्रह किया।

नागरिकता संशोधन बिल: बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अमित शाह के बारे में क्या कहा?



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Pfkdmd

No comments:

Post a Comment