
अयोध्या मामले से जुड़े सभी 18 पुनर्विचार याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन रामलला को देने का आदेश दिया था। न्यायालय के फैसले के बाद मुस्लिम पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन डाली थी। इस मामले में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। इसके अलावा निर्मोही अखाड़े ने भी अपनी कुछ मांगों को लेकर रिव्यू पिटिशन दाखिल की थी।
इससे पहले अयोध्या विवाद पर पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मत फैसले में 2.77 एकड़ की विवादित भूमि की डिक्री ‘राम लला विराजमान’ के पक्ष में की थी। इसके साथ ही राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही अयोध्या में ही मस्जिद निर्माण के लिये उप्र सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्देश भी दिया था।
PM मोदी ने असम में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर क्या कहा?
नागरिकता संशोधन बिल: बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने अमित शाह के बारे में क्या कहा?
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LPghXh
No comments:
Post a Comment