
दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इस विषय पर पार्टी विचार विमर्श कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस पर पार्टी द्वारा कोई निर्णय लिया जाएगा तो इसकी जानकारी सभी को दे दी जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से उनको अवगत कराएंगे। साथ ही हम जनता को बताएंगे कि यदि दिल्ली की जनता भाजपा को कार्य करने का अवसर प्रदान करती है तो अगले 5 साल भाजपा जनता के लिए कौन कौन से कार्य करेगी।
अभी हाल ही में नारगिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपने निजी स्वार्थ सिद्धि हेतु दिल्ली को हिंसा की आग में झोंकने का कार्य किया है। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इसका जवाब आने वाले चुनावों में अवश्य देगी।
चंद्रयान 3 मिशन को सरकार द्वारा मिली मंजूरी, इस साल किया जाएगा लॉन्च
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/37DgPIv
No comments:
Post a Comment