Thursday, January 2, 2020

मोदी औऱ अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने पर तमिल लेखक गिरफ्तार

बुधवार को तमिलनाडू के साहित्यकार और लेखक नीलेई कन्नन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ गृह मंत्री अमित को लेकर एक विवादित बयान दिया था। तमिलनाडू की भाजपा ईकाई ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होनें कहा था कि मैं हैरान हूं कि मुस्लिमों ने मोदी और अमित शाह को अभी तक मारा क्यों नही।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ काफी जोरदार प्रदर्शन किया था। पुलिस ने हगांमा बढता देखकर पार्टी राष्ट्रीय सचिव एच राजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन, एल गणेशन और सीपी राधाकृष्णन सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारि को मरीन बीच पर प्रदर्शन करने की अनुमति नही दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी प्रदर्शन किया गया था।

तिरुनेवेली में शनिवार को सीएए के खिलाफ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की एक सभा में कन्नन के कथित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार करने और मुकदमा चलाने के लिये पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कन्नन तमिल साहित्यकार हैं और साहित्य तथा व्याख्यान पर आधारित टीवी कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FbP6SL

No comments:

Post a Comment