
पुणे में लोकमत मीडिया के साक्षात्कार के दौरान शिवसेना के नेता और राज्यसभा सदस्य सजंय राउत ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को करीम लाला से जोड़ा गया। उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी करीम लाला से दक्षिण मुंबई में आकर मिलती थी। सजंय के इस बयान पर कांग्रेस के नेता नितिन राउत ने कहा है कि हमें बीजेपी वाले मत समझ लेना,हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा कि इंदिरा गांधी हमारे लिए आदर्श है। संजय इससे पहले भी महाराष्ट्र में जब बीजेपी की सरकार थी इस तरह की बयानबाजी करते थे। नितिन ने कहा है कि हम बीजेपी की तरह नही है जो सबकुछ बर्दाशत कर लेगें। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है।
इसके बाद जब कांग्रेस से एक और नेता पृथ्वीराज चव्हाण से पूछा गया तो उन्होने कहा कि मुझे नही पता कि संजय ने ये बात किस सदर्भ में कही है। लेकिन इसके लिए उन्होनें माफी मांग ली। तो इस पर चर्चा ज्यादा नही करुगां। चव्हाण ने आगे कहा कि उनको पास कोई सबूत नही होगा। उस समय कही सुनी बातें होती थी। जिस समय मुंबई में अडंरवल्ड का दौर था। उस समय ऐसी चर्चा होती थी। यह सब अफवाहें है।
जानकारी के लिए बता दें कि बाद में सजंय राउत ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। उन्होेंने कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुचाना नही था। और न ही इंदिरा जी की छवि को खराब करना था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ascCJQ
No comments:
Post a Comment