
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी थोड़ा सा भी समय अपने लिए भी नहीं है। ऐसे में हम हमेशा ऑफिस जाने, स्कूल-कॉलेज जाने को लेकर अपना नाश्ता स्कीप करते रहते हैं। लेकिन अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि सुबह का नाश्ता आपको पूरे दिन तंदुरुस्त रखता है। हमारे शरीर की कुछ मूलभूत आवश्यकताएं होती है। जिनकी पूर्ति ना करने पर यह हमारे सेहत के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है।
अक्सर नाश्ता न करने को लेकर समय का अभाव, बचपन से नाश्ता ना करने की पड़ी हुई आदत, पेट का पूरी तरह से साफ ना होना, या फिर सिर्फ चाय से पेट भर लेने ले, ये सारी आदतें नाश्ता ना करने का कारण बनती है।
कुछ लोग नाश्ते को दोपहर के खाने से जोड़ लेते हैं। यानी कि थोड़ा जल्दी खाना खा लेते हैं और नाश्ता नहीं करते है। कुछ लोग देर से सो कर उठते हैं इसलिए सीधा खाना खा लेते हैं। कुछ तो हड़बड़ी की वजह से नाश्ता नहीं करते है। कईयों की सुबह दो से तीन कप चाय पीने की आदत भी नाश्ता ना करने की बड़ी वजह होती है।
लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। यह आपकी इम्यून सिस्टम से लेकर पाचन तंत्र तक सभी को प्रभावित करता है। लीवर और आंतो के कमजोर होने का कारण भी नाश्ता ना करना हो सकता है।
ऐसे करें संतुलित नाश्ताः
1. सबसे पहले तो यह जान ले कि नाश्ता आपको पूरा दिन ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे में सुबह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाईबर, का बैलेंस बनाकर नाश्ता करना जरूरी है।
2. पनीर, अंडा, दही आदि को अपने नाश्ता में शामिल करें क्योंकि यह आपकी प्रोटीन की पूर्ति करेंगे।
3. वही पोहा, दलिया, उपमा, भरवा रोटी, कम तेल में बने हुए पराठे, होल ग्रेन ब्रेड के सैंडविच, ये आपकी कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता को पूर्ती करेंगे।
4. अलग-अलग रंग की खाई जाने वाली सब्जियां, फल, सलाद यह आपकी फाइबर की जरूरत को पूरा करेंगे।
5. वही तरल पदार्थ जैसे कि दूध, चाय, कॉफी, मट्ठा, ग्रीन टी, नारियल पानी, सूप, जूस, नींबू पानी, सब्जियों का रस, फलों का रश, ये पदार्थों आपके शरीर में पानी की पूर्ति करेंगे।
इसके साथ-साथ सूखे मेंवे, और मगज इत्यादि के बीज, मेवा, मखाना, इन्हे भी थोड़ी मात्रा में अपने नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि ये आपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड का निर्माण करने में सहायता करेंगे।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FXvB0B
No comments:
Post a Comment