
शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर महिला का सपना होता है कि वह अपने भाई-बहन व रिश्तेदारों की शादी में सबसे खूबसूरत दिखे। लेकिन कई बार समय की कमी व व्यस्तता के चलते वह अपने पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाती जिसकी वजह से उनकी स्किन डल व बुझी सी नज़र आने लगती है। लेकिन आप निराश ना हों, हम आपको बताने जा रहे हैं बेहद आसान नुस्खा जिसको आजमाकर आप मिंटो में खिली-खिली त्वचा पा सकेंगी। आज हम आपको कॉफ़ी फेशियल के कमाल के बारे में बता रहे हैं जो चुटकियों में आपके चेहरे में पार्लर जैसा निखार ला देगा। आइये जानें फेशियल के लिए कॉफ़ी का कैसे करें इस्तेमाल
कॉफी फेशियल के लिए आवश्यक सामग्री –
कॉफी 1 चम्मच
बेसन 1/2 चम्मच
चावल का आटा 1/2 चम्मच
दही 1/2 चम्मच
शहद 1/2 चम्मच
नींबू का रस 1 चम्मच
इस तरह करें फेशियल –
1 सबसे पहले सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
2 कॉफ़ी मास्क की हल्की परत लगाकर 4-5 मिनट के लिए मसाज करें।
3 अब नॉर्मल फेशियल स्टेप की तरह पूरे चेहरे की मसाज करें
4 मसाज करते वक्त नाक, कान, ठुड्डी और माथे के प्रेशर पॉइंट को हल्के हाथों से दबाएं
5 इसके पश्चात चेहरे को हल्के हाथों से थप-थपाएं। इससे चेहरे के मसल्स सक्रीय होंगे।
6. अब कॉफी मास्क की एक मोटी लेयर लेकर चेहरे पर लगाएं और इसे लगाकर छोड़ दें।
7 अंत में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरा दमक उठेगा।
कॉफ़ी फेशियल के फायदे –
1 कॉफी फेशियल आपके चेहरे पर तुरंत निखार ला देता है।
2. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा को जवां रखने में सहायता करते हैं।
3 इस मास्क से आपकी त्वचा की टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग व क्लींजिंग हो जाती है और आपका चेहरा खिल उठता है।
यह भी पढ़ें : इन आश्चर्यजनक तरीकों से सिर्फ 5 सेकंड में दूर करे चिंता और तनाव
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए लाभदायक है यह फ्रूट एंड नट मिल्क शेक, जानिए रेसिपी
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NwwjpL
No comments:
Post a Comment