
नागरिकता सशोंधन कानून को लेकर अभी भी लोग सड़को पर प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली के शाहीन बाग में इस बार प्रदर्शनकारियों ने अपना नया साल मनाया। जब से नागरिकता सशोंधन कानून पास हुआ है। लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली की कड़ाके की ठंड़ की परवाह किए बिना लोग इस कानून के खिलाफ खड़े है। शाहीन बाग में ज्यादतर महिलाएँ प्रदर्शन कर रही है।
एक्टर जीशान अय्यूब ने भी एक विडियों डालकर लोगो से अपील की थी कि वो अपना नया साल इस बार दिल्ली के शाहीन बाग में मना रहे है। नागरिकता सशोंधन कानून पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी अपना विरोध प्रकट किया है। स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह राजपूत, फऱहान अख्तर और काफी सितारें ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
नागरिकता कानून पर भड़की हिंसा में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदे्श में हुई है। अब तक पूरे देश में लगभग 19 मौते हो चुकी है। यूपी के प्रदर्शनकारियों ने काफी आगजनी की औऱ सरकारी सम्पति को नुकसान पहुचाया है। नुकसान की भऱपाई करने के लिए यूपी सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सम्पति को जब्त कर लिया है। औऱ जो लोग प्रदर्शन में हिंसा कर रहे थे। उनकी तस्वीरों को चौराहे पर लगा दिया है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2F90lv8
No comments:
Post a Comment