
गोरखपुर एयरपोर्ट पर चीन के 13 और भारत-नेपाल सीमा पर 15 चीनी पर्यटक देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। आम यात्री उनसे दूर भागते दिखे तो संबंधित महकमा हरकत में आ गया। अफसर-कर्मचारी सबको सामान्य करने में जुट गए।
गौर हो कि कोरोना वायरस को लेकर चीन में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। इन सबके बीच, सोनौली सीमा पर हेल्थ डेस्क कैंप तो बना दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की टीम नदारद थी।
जैसे ही खबर फैली फिर क्या था स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम हेल्थ डेस्क कैंप पहुंची और आने-जाने वाले विदेशी पर्यटकों की जांच शुरू हो गई। इस दौरान 15 चीनी पर्यटकों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। और सभी को मास्क और ग्लब्स दिए। ये चीनी नागरिक 27 जनवरी को दिल्ली पहुंचे थे। हैरानी की बात है कि कोरोना को लेकर सतर्कता के बावजूद भारत में कहीं भी इनकी जांच नहीं हुई थी।
एक साथ चीन के 13 नागरिकों का दल जब गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरा तो अफरातफरी फैल गई। एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने सीएमओ को फोन कर चीन के नागरिकों के बारे में सूचना दी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक नागरिकों का यह दल सड़क मार्ग से कुशीनगर के होटल लोटस निकल गया। यह जानकारी जब गोरखपुर के सीएमओ को हुई तो उन्होंने कुशीनगर के सीएमओ को इन नागरिकों की सूचना देने के साथ ही उनका परीक्षण करने की भी सलाह दी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2GMML1u
No comments:
Post a Comment