Monday, February 3, 2020

सर्दियों में गुणकारी है हल्दी का दूध, नियमित सेवन करने से आपको मिलेंगे ये सभी फायदे

हेल्थ डेस्क। हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हल्दी वाले दूध की महत्वत्ता जगजाहिर है। यदि आप हल्दी वाले दूध का प्रतिदिन सेवन करते है तो यह आपके ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि आपके चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा हल्दी वाला दूध पीने से मौसमी प्रभाव से होने वाली खांसी-जुकाम से भी फायदा मिलता है। बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि, हल्दी वाला दूध रात में सोने से पहले प्रतिदिन पीना चाहिए।

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते है, वही दूध को कैल्शि‍यम का स्रोत माना गया है। कैल्शि‍यम हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इन्हीं सब गुणकारी तत्वों की मौजूदगी की वजह से हल्दी वाला दूध एक व्यक्ति के अमृत सामान माना गया है। इसके सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और दिमागी इन्द्रियां भी मजबूत होती है, जिससे इंसानी दिमाग हर वक्त बेहतर सोचने की क्षमता विकसित कर पाता है।

स्किन समस्या से परेशान व्यक्ति के लिए भी हल्दी वाला दूध काफी गुणकारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे हल्दी का सेवन स्किन इंफेक्शन जैसे खुजली, मुहांसे आदि तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा में निखार आता है, जो आपके आत्मविश्वास में बढ़ावा देता है। हल्दी का दूध लीवर की समस्या में भी काफी गुणकारी है। सर्दियों के समय में हल्दी का दूध पीना सबसे ज्यादा लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़े: इन घरेलू तरीकों से पाएं डार्क सर्कल से छुटकारा
यह भी पढ़े: 40 की उम्र के बाद इन तरीकों से करें फैट को कम



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3916Xsy

No comments:

Post a Comment