Tuesday, February 4, 2020

कोरोना वायरस का कहर: चीन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक कुल 425 मौतें

चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस का कहर जारी है। चीन सरकार की ताजा जानकारी के मुताबिक सोमवार 4 फरवरी तक वायरस के लपेटे में आने से अब तक 64 लोगों की उनके देश में मौत हो चुकी है। जिसे मिलाकर दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 425 हो गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस के कारण इन्फैक्टेड लोगों की कुल संख्या 14 हजार से भी ज्यादा है। वही बात करे भारत में तो इस बीमारी की चपेट में केरल से 3 मरीज पाए गये है।

केरल से जो तीसरा मरीज पाया गया है, वह हाल ही में चीन से व्यापार कर वापस लौटा है। उसे केरल में अलग अस्पताल में रखा गया है। भारत में तीन कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है और लोगों से न घबराने की अपील की है। भारत सरकार विदेश से लौटने वालों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। चीन और हांगकांग के बाद अब सिंगापुर व थाईलैंड से आने वाले लोगों की भी मुंबई एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।

वही बात करे कोलकाता की तो वहां सरकार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बंगाल सरकार ने दो थर्मल स्कैनर लगाए है। जोकि कोरोना वायरस की जांच में सक्षम है। इसके अलावा जलमार्ग से आने वाले लोगों की जांच का काम पहले ही थर्मल स्कैनर द्वारा शुरू कर दिया गया था।

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 350 पार, भारत के केरल राज्य में सामने आया मरीज
यह भी पढ़े: गोरखपुर-नेपाल बॉर्डर पर 28 चीनी नागरिकों को देख कांपे लोग, ‘कोरोना’ की दहशत



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/36Y62rk

No comments:

Post a Comment