Wednesday, February 12, 2020

जानें कैसी मिली ‘आप’ को दिल्ली में बड़ी जीत, ये है 5 बड़े कारण

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत पर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। इन चुनावों में केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से उनके पिछले पांच सालों के काम पर वोट मांगे थे। कही न कही दिल्ली में आप की प्रचंड जीत यह बता रही है कि उनके कामों की जीत हुई है और जनता उनसे काफी खुश है। विपक्ष जहां राष्ट्रवाद के मुद्दों पर वोट मांगता दिखा वही आप ने दिल्ली से काम के नाम पर वोट मांगे। चलिए एक नजर ‘आप’ की जीत के 6 बड़े कारणों पर…

सीएम चेहरे पर ‘आप’ में नहीं था कोई कन्फ्यूजन

दिल्ली के इन चुनावों में बीजेपी हो या कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियां सीएम चेहरा घोषित नहीं कर पाई। वही ‘आप’ के पास अरविंद केजरीवाल के रूप में सबसे बड़ा सीएम चेहरा है जिसे ही पूरे चुनावों में आगे रखा गया। सीएम चेहरे के लिए ‘आप’ की तरफ से कोई कन्फ्यूजन नहीं था जो जीत की बड़ी वजह बना।

बुनियादी सुविधाओं से जीता मिडिल क्लास का दिल

केजरीवाल सरकार ने इन चुनावों में काम के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता से फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के कामों पर वोट मांगे जिन्होंने मिडिल क्लास वर्ग को काफी राहत दी। दिल्ली में फिर से केजरीवाल सरकार बनने के पीछे मिडिल क्लास परिवारों का बड़ा योगदान रहा।

महिला सुरक्षा देकर केजरीवाल बने राज्य के बड़े नेता

केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली में काफी काम किया। बसों में फ्री सफर, हर कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे और बसों में महिला सुरक्षा के लिए 8100 मार्शलों की तैनाती करना, केजरीवाल सरकार के इन कामों की वजह से महिलाओं के अधिकतर वोट ‘आप’ को मिले।

प्राइवेट स्कूलों में पांच साल तक नहीं बढ़ने दी फीस

दिल्ली में अपने बच्चों को पढ़ाना काफी महंगा माना जाता था। केजरीवाल सरकार ने इस धारणा को बदलने पर काम किया और अपने पिछले कार्यकाल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस मांग पर अंकुश लगाया। इसके अलावा हाईटेक सरकारी स्कूल और फ्री कोचिंग जैसे सेवाएं जीत में सहायक बनी।

दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के लिए अच्छी सोच

पिछले पांच सालों में दिल्ली की जनता के लिए केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में काफी काम किये। हर कॉलोनी में आधुनिक सुविधाओं से लैस मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण और हर तरह की जांच और दवाइयां फ्री देने की योजना इन चुनावों में ‘आप’ की जीत का बड़ा फैक्टर बनी।

यह भी पढ़े: दिल्ली में ‘आप’ की जीत पर राहुल गाँधी और मनोज तिवारी ने केजरीवाल की दी बधाई
यह भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 में से 62 सीटों पर ‘आप’ की जीत, केजरीवाल के सभी मंत्री जीते



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3bvDGbG

No comments:

Post a Comment