युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद वह फ्रेंचाइजी बेस्ड टी-20 लीग में खेलते हुए दिखाई देते है। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में युवराज सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू किये जाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि यदि भारत-पाकिस्तान की टीमें जितना ज्यादा बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज खेलेगी उतना ज्यादा ही इस खेल को लाभ होगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच होना चाहिए क्रिकेट
इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह के साथ पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी ने भारत-पाक के बीच क्रिकेट को फिर से शुरू करने की इच्छा व्यक्त की और इसे खेल के लिए फायदेमंद बताया। युवराज सिंह ने कहा कि हम खेल से लगाव रखते है लेकिन दोनों देशों के बीच इस वक्त खेल नहीं हो रहा है तो ये चीजें हमारे हाथ में नहीं है। मुझे पाक के खिलाफ साल 2004, 2006 और 2008 की सीरीज आज भी याद है।
अफरीदी ने खेल में राजनीति को बताया गलत
युवराज ने कहा कि किस देश के खिलाफ खेलना है यह हम तय नहीं कर सकते। लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूँ कि यदि भारत-पाक साथ में क्रिकेट खेलते है तो यह क्रिकेट के लिए सबसे अच्छा होगा। वही अफरीदी ने उम्मीद व्यक्त की यदि भारत-पाक के मध्य सीरीज होती है तो वह एशेज से भी बड़ी सीरीज होगी। लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि खेल और लोगों के प्यार के बीच हम राजनीति को ले आते है, जो किसी के लिए अच्छा नहीं है।
यह भी पढ़े: अंडर-19 विश्वकप के ये पांच स्टार, भविष्य में बन सकते सीनियर टीम के लिए बड़े दावेदार
यह भी पढ़े: खेलते वक्त बड़ों और बच्चों का दिमाग होता है समान
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/38l6HVo
No comments:
Post a Comment