Sunday, February 2, 2020

इन 6 चीजों को भूलकर भी कभी गूगल पर सर्च ना करें

गूगल पूरी दुनिया का एक सबसे बड़ा सर्च इंजन है। लोगों की ये आदत बन चुकी है कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए वह गूगल पर ही भरोसा करते हैं। और सबसे पहले इसी का इस्तेमाल करते हैं। पर गूगल के इस्तेमाल की आदत ने कई लोगों का बहुत बड़ा नुकसान किया है।
आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी 6 चीजें हैं जिन्हें गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा सर्च करने से अक्सर नुकसान ही होता है।
1. कस्टमर केयर नंबरः 
अक्सर किसी कंपनी तक अपनी शिकायत दर्ज करवाने या कंपनी के एम्पलाई से बात करने के लिए हम गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। क्योंकि आप यह ध्यान रखें कि गूगल के जरिए ही लोग ऑनलाइन फ्रॉड करते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोग गूगल पर गलत वेबसाइट बनाकर गलत कस्टमर नंबर कंपनी के नाम से डाल देते हैं। जिससे लोग मुसीबत में पड़ जाते हैं। इसलिए भूल कर भी गूगल से कस्टमर केयर नंबर की जांच ना करें।
2. ऐप सर्चः
अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है आप एंड्रॉयड फोन यूजर्स है तो किसी भी नए ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करना चाहिए। और अगर आप आईफोन यूजर्स है तो आपको आईफोन एप स्टोर से जाकर ऐप डाउनलोड करना चाहिए।
 गूगल के सर्च ब्राउज़र पर सीधे जाकर एप्स सर्च करके वहां पर दी गई लिंक से ऐप डाउनलोड करने से आपकी प्राइवेसी को खतरा पहुंच सकता और साथ ही इस ऐप के जरिए वायरस भी आपके फोन तक पहुंच सकता है।
3. बैंक सर्चः
बैंक फ्रॉड्स अक्सर ऑनलाइन ही होते हैं। ऐसे में गूगल सर्च  पर जाकर बैंक कि जांच से जुड़ी खबरें सर्च ना करे, बैंक के फोन नंबर सर्च ना करें। इसके लिए आपको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेनी चाहिए या फिर कोई भी काम करना चाहिए। बैंक वेबसाइट की जानकारी या बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट लिंक आप बैंक से प्राप्त कर सकते हैं।
4. दवाओं के बारे में सर्चः
खुद अपना डॉक्टर बनने के चक्कर में या थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में ऑनलाइन दवाओं को सर्च ना करें। अक्सर लोग गूगल पर दवाओं को सर्च कर उसका इस्तेमाल कर देते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान साबित होता है।
5. सरकारी वेबसाइट की जानकारीः
सरकारी वेबसाइट की जानकारी या सरकारी लोन के लिए  गूगल पर सर्च करके करना भी आपको बहुत बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। इसके लिए आपको पहले यह तय कर लेना चाहिए कि जिस वेबसाइट के जरिए आप अपना कोई भी काम करने जा रहे हैं वह गवर्नमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट है या नहीं। क्योंकि अगर यह ना हुआ तो फर्जी ठग फ्रॉड गवर्नमेंट वेबसाइट बनाकर आपको चूना लगा सकते है।
6. शेयर मार्केट टिप्सः
विश्व में वारेन बुफेट और भारत में राकेश झुनझुनवाला जैसे अमीर बनने की ख्वाहिश में लोग गूगल सर्च इंजन पर जाकर शेयर मार्केट टिप्स सर्च करने लगते हैं। गूगल पर कई तरह की वेबसाइट उपलब्ध है जो एक्सपर्ट ना होते हुए भी बेवजह ऐसी वेबसाइट बनाकर लोगों को सलाह देने लगते है। और अगर हम उन सलाह को मानकर निवेश करते तो हम बहुत बड़े नुकसान पर भी जा सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना है वह अपनी स्किल को बढ़ाना और मार्केट पर रिसर्च करके करना चाहिए ना कि गूगल पर सर्च करके।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2S8ZBfP

No comments:

Post a Comment