मनोरंजन डेस्क। पिछले दिनों इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी ग्रैमी ड्रेस की वजह से काफी चर्चित रही थी। लेकिन भारतीय फैंस को प्रियंका का यह अवतार बिल्कुल भी रास नहीं आया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रियंका के ग्रैमी अवतार की काफी आलोचना की और भद्दे कपड़े ना पहनने की सलाह भी दे डाली। अब इस पूरे मामले पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का कहना है कि, उनकी बेटी की बॉडी काफी सुंदर है। लेकिन ट्रोलर्स तो कुछ भी लिखते रहते है उनका क्या है, वह तो कंप्यूटर के पीछे छिपे होते है। ऐसे लोगों की लाइफ में कोई खुशी नहीं है अटेंशन पाने के लिए ऐसा करते है। वह आगे कहती है ‘उन्हें इस बात की खुशी है कि, उनकी बेटी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है और वह अब अपनी शर्तों पर जीती है किसी को दुखी भी नहीं करती।
मधु चोपड़ा कहती है कि, प्रियंका ने उन्हें ड्रेस का सैंपल दिखाया था जिसके बाद उन्हें लगा भी था कि इसे पहनना रिस्की होगा। लेकिन प्रियंका की ड्रेस अवॉर्ड शो में सबसे बेस्ट रही, जिसके बाद उनका सारा कन्फ्यूजन दूर हो गया। बता दे प्रियंका ग्रैमी अवॉर्ड शो 2020 में अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने ओपन डीप कट गाउन पहना, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2GHP6ea
No comments:
Post a Comment