
दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन में हुए फायरिंग की घटना में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की जाँच कर रहे क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि फायरिंग करने वाला युवक कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी का सदस्य है। इस बात का खुलासा युवक के मोबाइल फोन में मिले कुछ तस्वीरों से हुआ है। इन तस्वीरों में युवक और उसके पिता आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि युवक और उसके पिता ने पिछले साल 2019 के शुरुआत में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके मोबाइल में कुछ तसवीरें मिली हैं जिसमें युवक और उसके पिता आप नेता संजय सिंह, आतिशी तथा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ नज़र आ रहे हैं। कुछ तसवीरें सदस्यता ग्रहण के वक़्त की हैं।
गौरतलब है कि बीते 30 जनवरी को दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में इस युवक ने फायरिंग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब क्राइम ब्रांच को जाँच के दौरान युवक का आम आदमी पार्टी से संबंध का पता चला है। आगे इस मामले में और क्या खुलासे होते हैं ये आने वाले वक़्त में पता चला पाएगा।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/36YDi1N
No comments:
Post a Comment