
भारत और मलेशिया के बीच चल रहे विवाद में अब पड़ोसी देश पाकिस्तान मलेशिया के हमदर्द के रूप में सामने आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मलेशिया दौरे के दौरान मलेशिया को सहायता देने की बात कही है। इमरान खान ने कहा कि मलेशिया और भारत के बीच हाल के दिनों में उत्पन्न हुए विवाद के कारण मलेशिया को हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई पाकिस्तान करेगा।
दरअसल हाल के दिनों में मलेशिया द्वारा CAA और कश्मीर जैसे भारत के आंतरिक मामलों में बयानबाजी किए जाने से भारत ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। भारत ने मलेशिया से आयातित पाम आयल पर समान्य प्रतिबंध लगा दिया है। इससे मलेशिया को आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जहाँ एक ओर मलेशिया विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा पाम आयल उत्पादन करने वाला देश है। वही दूसरी ओर भारत पाम आयल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। ऐसे में भारत द्वारा मलेशिया से पाम आयल के आयात पर अनौपचारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिए जाने से मलेशिया को आर्थिक रूप से काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/380mtow
No comments:
Post a Comment