Wednesday, February 5, 2020

केले को नियमित सेवन करने से होते हैं अनेक फायदे, जानिए यहां

केला एक ऐसा फल है , जिसे आप आसानी से कहीं भी  ले जा सकते हैं और भूख लगने पर इसे काटने का कोई झंझट ही नहीं होता| यह एक ईजी टू कैरी और ईजी टू ईट फल है लेकिन क्या आप जानते हैं की पोषक तत्वों का  पावरहाउस भी  माना जाता हैं| खासतौर पर , अगर छोटे बच्चों को केला दिया जाए तो यह एक पूर्ण रूप से काम करता हैं | तो चलिए जानते हैं केले खाने से होने वाले फायदे के बारे में –

केले को नियमित सेवन करने से अनेक फायदे होते हैं |यह हमारे शरीर में  ऊर्जावान बनाए रखते हैं |कब्ज से निजात दिलाने में, वजन घटाने और डायबिटीज़ को नियंत्रित करने में अहम योगदान निभाते है|

केले में ट्रिप्टोफेन एमिनो एसिड होता है, जो सेरेटोनिन हार्मोर्न पैदा करता हैं | इससे मूड बेहतर और तनाव मुक्त रहते हैं |पोटेशियम हमारे दिमाग को सचेत रखता हैं |

केला प्रोविटामिन ए कैरोटिनॉइड से भरपूर रहता है, जो हमारे आँखों के लिए महत्वपूर्ण विटामिन ए की कमी को पूरा करते हैं| इससे ऑंखें स्वस्थ रहती हैं|

यह विटामिन बी6 का बढ़िया स्रोत है| यह नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है| इससे हमारे याददाश्त अच्छी होती है| कोलेस्ट्रोल कम करने में भी सहायक होता है |

इसमें प्राकृतिक फाइबर पाया जाता है| कब्ज की समस्या रहती हैं, तो केला जरुर खाएं| मैंग्नेशियम होने के कारण केला जल्दी पचता है और मेटाबोलिज्म को दुरुस्त रखते हैं|

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो प्रतिदिन इसका सेवन जरुर करें | इसमें मौजूद कैरोटेनॉइड, एंटीऑक्सीडेंट रोगप्रतिरोधक क्षमता का भी विकाश करते हैं|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/36USSvr

No comments:

Post a Comment