Wednesday, February 12, 2020

पेट में गैस हो या बाल झड़ने की समस्या, काफी फायदेमंद है लौंग, जानें इसके चमत्कारी फायदे

स्वास्थ्य की दृष्टि से लौंग हमारे लिए काफी फायेदमंद है। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। लौंग रसोई घर में मौजूद मसालों की महक को बढ़ाती है। इसका स्वाद थोड़ा तीखा होता है और यह गर्म तासीर वाली होती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करते है। ऐसे में लौंग आपके लिए काफी जगह काम आ सकती है। चलिए जानते है लौंग खाने के चमत्कारी फायदों के बारे में…

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में

हमारे चेहरे पर धूल-मिट्टी की वजह से दाग-धब्बे पड़ जाते है। जिन्हें मिटाने के लिए लौंग का पाउडर बनाकर फेसपैक या फिर बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाना शुरू कर दे। कुछ दिनों तक नितमित ऐसा करने पर आपको लाभ मिलने लगेगा। ध्यान रखे यह गर्म होती है इसलिए इसे सीधे इस्तेमाल ना करे।

मुंह की बदबू दूर करने में

अनुचित खान-पान और मुंह की सफाई ना करने की वजह से यह समस्या उत्पन्न होती है। कई बारे भूखे पेट रहने से भी मूँह की बदबू आने लगती है। इसके लिए आप रोजाना करीब 40-45 दिनों तक साबुत लौंग का सेवन रोज सुबह करें। ऐसा करने से आपको मुंह की बदबू से राहत मिलेगी।

गैस की समस्या दूर करने में

लौंग को स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छी औषधि माना गया है। असंतुलित खान-पान की वजह से हमारे पेट में गैस की समस्या उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदे डालकर पीने से लाभ मिलता है।

बालों के झड़ने की समस्या में

भागदौड़ भरी जिंदगी में बाल झड़ने की समस्या काफी ज्यादा देखी जा रही है। इस समस्या के निदान में लौंग काफी काम की औषधि है। ऐसे में आप प्रतिदिन लौंग को उबाल कर उसके पानी से बालों को धोना शुरू कर दे। ऐसा करने से बालों के झड़ने की समस्या में फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े: मुंह की बदबू से हो रहे है परेशान, तो आज ही अपनाये ये घरेलू उपचार
यह भी पढ़े: पपीता खाने से दूर होती है ये बड़ी बीमारियां, लेकिन अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31NYeaA

No comments:

Post a Comment