
दिल्ली के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे नेताओं के बयान मुद्दों से हटकर निजी होते जा रहे है। भाजपा, आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर अब निजी हमले बोलने लगे है। हाल ही में दिल्ली के सांसद औऱ भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गभींर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल को मुख्य ढ़ोगी कह दिया।
गौतम गभींर का बयान उस समय आया जब शाहीन बाग में गोली चलाने वाला व्यक्ति आम आदमी पार्टी से निकला। मंगलवार को गौतम गभींर ने ट्विट करते हुए लिखा कि कमाल का मुख्यमंत्री है ये ! अन्ना हज़ारे को झूठ बोला.. फिर अपने यारों को झूठ बोला.. सारी सरकारों को झूठ बोला..और फिर ‘दिल्ली’ के हज़ारों को झूठ बोला ! मुख्यमंत्री या मुख्य ढोंगी ?
इसके बाद गौतम गभींर ने एक औरक ट्विट रते हुए कहा कि आप का सदेंश दहला दो, बहला दो, या सत्ता हथिया लो। उन्होंने आगे लिखा कि मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूं कि वह आने वाली 8 फरवरी को अब दिल्ली का चुनाव नही, भविष्य बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेगें और दिल्ली को दिल्ली बनाएंगें। जय हिंद।
आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने वाला है औऱ 11 फरवरी को मतगणना होनी है। इस बार भाजपा और आप में काफी जोरदार टक्कर हो रही है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों औऱ मंत्रियाों को दिल्ली के चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतारा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी और आकर्षित किया जाएं। क्योंकि भाजपा ने काफी लंबे समय तक दिल्ली को नही जीता।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/380ipVh
No comments:
Post a Comment