
बदलते मौसम के चलते अक्सर सर्दी मनुष्य के शरीर को घेर लेती हैं। जुकाम, खांसी जैसी समस्याएं पूरे शरीर को कमज़ोर बना देती हैं। इस दौरान होने वाली खांसी दो प्रकार की होती है – बलगम वाली व सूखी। सूखी खांसी पार्यवरण में हुए परिवर्तन के कारण हो सकती है। वहीं, बलगम वाली खांसी शरीर में कफ पैदा कर देती है। इससे बचने के लिए घेरलू नुस्खों को अपनाना बेहद जरूरी होता है। यदि आप भी बदलते मौसम के कारण सर्दी से परेशान हैं तो इन टिप्स को अवश्य अपनाएं –
1. पानी का सेवन करें
खांसी से बचने के लिए खूब सारा पानी पीएं। पानी का सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और गला ड्राई नहीं रहता। ऐसे में खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. शहद, काली मिर्च और अदरक का मिश्रण
गले को आराम देने के लिए शहद में काली मिर्च और अदरक का जूस मिला लें। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होती है। ऐसे में इस मिश्रण का सेवन करने से खांसी को दूर किया जा सकता है।
3. सूप का सेवन करें
सूप पीने से गले की खराश दूर हो जाती है। आप चाहें तो टमाटर व कॉर्न फ्लावर का सूप पी सकते हैं। यह हैल्दी होने के साथ-साथ गले के लिए वरदान साबित होता है।
4. अदरक के पानी का सेवन करें
सर्दी व खांसी से निजात पाने के लिए अदरक के पानी को पीना रामबाण इलाज होता है। आप चाहें तो अदरक के टुकड़े को भी चूस सकते हैं। पानी की कुछ मात्रा में अदरक को मिला लें और काफी देर तक उबालें। फिर पानी को छान लें और उसमें थोड़ा शहद मिक्स कर लें। अब इस पानी का सेवन करें। फर्क नज़र आएगा।
5. काले नमक के गरारे है फायदेमंद
यह घरेलू नुस्खा बेहद कारगर होता है। गर्म पानी में कुछ मात्रा काले नमक की मिला करें। इसके बाद पानी से करीब दो-तीन बार गरारे करें। गले की खराश दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : तेज दिमाग चाहिए तो करें इस चीज का सेवन
स्किन के लिए रामबाण है रोजहिप ऑइल, जानें इसके फायदे
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/31jylPU
No comments:
Post a Comment