Thursday, February 6, 2020

रस्सी कूदने के जबरदस्त फायदे, दिनचर्या में शामिल कर आप भी उठा सकते है इनका लाभ

व्यायाम हमारे स्वस्थ शरीर के लिए काफी आवश्यक है। रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी क्रियाएं करते है, जो किसी व्यायाम से काम नहीं है। ऐसा ही एक काम है ‘रस्सी कूद’, जिसे बचपन में एक खेल के रूप में काफी खेला जाता है। रस्सी कूद सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक तरह का व्यायाम है, जिसकी मदद से शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। यही नहीं ऐसा करने से मानसिक तौर भी शांति मिलती है।

चलिए जानते है रस्सी कूद के पांच फ़ायदो के बारे में…

रस्सी कूद एक बेहतर व्यायाम है। जिसके माध्यम से बढ़ते वजन को कम करने में सहायता मिलती है और पेट कम करने में भी यह काफी मददगार है। रस्सी कूदने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है जो पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में सहायक है। इससे करीब 1300 कैलोरी प्रति घंटा बर्न होती है।

रस्सी कूद व्यायाम से दिल की बीमारियों में भी मदद मिलती है। इस व्यायाम के कारण दिल तेजी से धड़कने लगता है और प्राणवायु ऑक्सीजन ज्यादा मात्रा में फेफड़ों तक पहुँचती है। इस कारण शरीर में रक्त संचार भी बढ़ जाता है। इसलिए हार्ट संबंधी रोगियों को रस्सी कूद व्यायाम करना चाहिये।

रस्सी कूद के माध्यम से शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से शांति मिलती है। यह एक ऐसी गतिविधि है जिसके माध्यम से मानसिक तनाव दूर होता है शारीरिक थकान भी कम होती है। रस्सी कूदने से शरीर के सभी अंगों में स्फूर्ति आती है और ये सभी ठीक तरह से काम करते है।

शारीरिक ऊर्जा का संचार करने के लिए रस्सी कूद एक अच्छा व्यायाम है। यह व्यायाम शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है और इसे छरहरा और मजबूत बनाता है। इस व्यायाम की मदद से शरीर का आकार सही करने में काफी सहायता मिलती है।

यह भी पढ़े: इन घरेलू उपचारों की मदद से चुटकियों में दूर होगी पेट दर्द की समस्या
यह भी पढ़े: कफ और पित्त की समस्या से बचाती है मूंग दाल, जाने और भी कई जबरदस्त फायदे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OxqPM1

No comments:

Post a Comment