Monday, February 3, 2020

इन घरेलू तरीकों से पाएं डार्क सर्कल से छुटकारा

आजकल की जिंदगी में बड़े से लेकर बच्चे तक इतना व्यस्त है कि वो अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते और सही रहन-सहन और सही खान-पान ना मिल पाने के कारण हमारे शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है। इसके अलावा पूरी नींद भी अक्सर नहीं मिल पाती है। जिसके कारण काफी लोगों को काले घेरे का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग इन काले घेरों को दूर करने के लिए महंगी-महंगी क्रीम इस्तेमाल करते है, जिसके बहुत से साइड इफेक्ट होते है लेकिन हम आपको बताएंगे घरेलू तरीके से काले घेरे दूर करने के उपाय।

टी बैग :

 

अगर आप डार्क सर्कल से परेशान हैं, तो भी यह गुणकारी साबित हो सकता है।
टी बैग को पानी में डुबोएं और उन्हें फ्रिज में रख दें।
अब इन ठंडे टी बैग को अपने आँखों के नीचे रखें और 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

आलू :

 

आलू त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है और यह आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करता है।
कच्चे आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
अब इस रस में रूई के गोले को भिगो लें।
फिर भीगी हुई रूई को अपनी आंखों के काले घेरे पर रखें। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

पुदीना :

पुदीना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा का भी खूब ख्याल रखता है। जब बात आए आंखों के नीचे कालापन दूर करने की, तो पुदीना बहुत ही फायदेमंद है।
पुदीने के पत्तों को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को आंखों के काले घेरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

नारियल का तेल :

नारियल तेल पोषक तत्वों का खजाना है। इसे काले घेरे हटाने के उपाय के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
रात को सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे काले घेरे पर उंगलियों से नारियल तेल लगाएं।
फिर क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें। रातभर लगा रहने दें।

बेकिंग सोडा :

हर रसोई में बेकिंग सोडा जरूर होता है, जो न सिर्फ आपकी सेहत के लिए लाभकारी है, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण में रूई को भिगोकर अपने आंखों के नीचे काले घेरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर पानी से धो लें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OnjjDn

No comments:

Post a Comment