आमतौर पर गुड़ का सेवन सर्दियों के समय में काफी किया जाता है। इसका सेवन कई बड़ी बीमारियों में सहायक होता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से गुड़ का सेवन काफी लाभकारी माना गया है। कई लोग 12 मास भी गुड़ का सेवन करते है। भोजन के साथ गुड़ रखना स्वाद को दोगुना कर देता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में गुड़ का सेवन शारीरिक रूप से काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में यदि आप गुड़ खाने के फायदों के बारे में जानना चाहते है तो नीचे जानकारी पूरी पढ़े।
गुड़ का सेवन काफी लाभकारी माना गया है। हर व्यक्ति को सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत होती है लेकिन ऐसा करने से पहले बासी मुंह गुड़ और गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा गुड़ का सेवन शरीर में खून की सफाई करता है जिससे नए और साफ रक्त का संचार होता है। ऐसा होने से दिल से संबंधी बीमारियां दूर होती है और शरीर स्वस्थ होता है।
मोटापे से परेशान व्यक्ति भी गुड़ का सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद तत्व पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होते है। इसके अलावा गले की खराश और जलन में भी गुड़ का सेवन काफी काम आता है। इसके लिए आपको गुड़ के साथ अदरक रखकर गर्म करने और इसे खाने से गले में आराम मिलता है। वही जोड़ो के दर्द में भी गुड़ का अदरक के साथ सेवन काफी फायदेमंद होता है। जोड़ों के दर्द में गुड़-अदरक का एक टुकड़ा प्रतिदिन खाना चाहिए।
यह भी पढ़े: भांग का पौधा स्वास्थ्य के लिए होता है काफी लाभदायक, पुरुषों को मिलते है ये बड़े फायदे
यह भी पढ़े: काजू का नियमित सेवन भर सकता है आपकी जिंदगी में खुशियां, जानिये क्या है फायदे
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3bG2EVz
No comments:
Post a Comment