
फलों का सेवन करना सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। सेब, केला, संतरा, अनार, पपीता कुछ ऐसे फल हैं जो बेहद पौष्टिक होते हैं। यह फल शरीर को हैल्दी रखते हैं और अनेकों बीमारियों से निजात दिलाते हैं। इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन आज हम बात करेंगे क्रैनबेरी की। क्रैनबेरी एक ऐसा फल है जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन आप जूस या फिर केवल फल के तौर पर कर सकते हैं। इसको खाने से आंतों, किडनी स्टोन और मुंह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइये जानें इसके फायदों के बारे में –
हार्ट प्रॉब्लम्स से निजात
दिल के रोग को दूर करने के लिए क्रैनबेरीज खाना फायदेमंद होता है। इसमें पॉलिफेनॉल्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। यह तत्व हार्ट से संबंधित बीमारियों के खतरे से निजात दिलाता है। अपनी डाइट में क्रैनबेरीज को जरूर शामिल करें। यह बीपी को नियंत्रित रखने में भी मददगार साबित होता है।
डेंटल समस्याओं से राहत
क्रैनबेरी खाने से सभी डेंटल प्रॉब्लम को आसानी से दूर किया जा सकता है। यह फल मुंह और सांस से आने वाली बदबू से भी निजात दिलाता है। इसमें प्रोऐन्थोसाइनिडिन मौजूद होता है जो मुंह में होने वाले प्लाक, कैविटीज से राहत दिलाता है। इसके सेवन से मसूड़ों की बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
बैड कलेस्ट्रॉल को कम करे
क्रैनबेरीज का सेवन करने से शरीर के बैड कलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। क्रैनबेरी खाने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसका सेवन आप जूस या पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं।
मोटापा कम करे
ऐंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर क्रैनबेरीज शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने में सहायक होती है। इसके सेवन से फैट को भी कम किया जा सकता है। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
यह भी पढ़ें : अजवाइन की चाय है हमारे लिए फायदेमंद, जानिए कैसे
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3adXJtM
No comments:
Post a Comment