Wednesday, February 5, 2020

मोटापे से हैं पीड़ित? इन चीज़ों का करें सेवन, हो सकेंगे फिट

मोटापा शरीर में जमी चर्बी होती है जिसे घटाना हर किसी मनुष्य के लिए बेहद मुश्किल होता है। गलत लाइफस्टाइल अपनाने और तैलीय चीज़ों का सेवन करने से अकसर मोटापा शरीर को घेर लेता है। ऐसे में शुरुआत से ही वजन पर काबू पा लेना बहुत जरूरी होता है। अपनी डाइट में अच्छे खान-पान का सेवन करना और फिज़िकल एक्सरसाइज़ को अपनाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। हरी सब्जियों व पॉष्टिक चीज़ों को खाने से भी वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। अगर आप भी अपने वजन को कंट्रोल चाहते हैं तो ऐसे में इन चीज़ों का सेवन करें –

ब्रोकली का करें सेवन

हेल्दी सब्जियों को खाने से शरीर को फिट रखा जा सकता है। मोटापे को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन करें। इसमें फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। यह पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, प्रोटीन और फाइबर शरीर के फैट को कम करने में मददगार होते हैं।

अंडा है लाभदायक

नियमित अंडा खाने से विटामिन बी12 की कमी शरीर में नहीं रहती। जब भी अंडे का सेवन करें पीला भाग ना ही खाएं। व्हाइट एग के सफेद हिस्से में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर में टिशूज के पुनःनिर्माण में मदद करता है।

सेब है फायदेमंद

नियमित एक सेब का सेवन करने से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखा जा सकता है। इसमें बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। इस फैट लैस फ्रूट को खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कन्ट्रोल में रहता है। हार्ट रोग से बचाने में भी सेब बहुत कारगर होता है। इसमें राइबोफ्लेविन, थियामिन और पिरिडॉक्साइन न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को सुचारु रखते हैं।

ग्रीन टी है रामबाण

वजन घटाने में ग्रीन टी बेहद मददगार होती है। इसमें बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में लाभदायक होते हैं। नियमित ग्रीन टी का सेवन करें। मोटापा कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंHeart Attack से बचने का ये है मुफ्त उपाय

नाभि में तेल की बूंदे डालने के फायदे है अनेक, चुटकियों में दूर होती है ये समस्याएं



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2GZC0ZT

No comments:

Post a Comment