Monday, February 3, 2020

कोरोना वायरस नियंत्रण दैनिक समीक्षा बैठक: राजस्थान में नहीं पाया गया एक भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव रोगी

जयपुर। राज्य में अब तक एक भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव रोगी नहीं पाया गया है। यहां एसएमएस अस्पताल स्थित संक्रामक रोग चिकित्सालय में भर्ती चीन निवासी एक महिला यात्री, एक भरतपुर निवासी एवं दो जयपुर निवासियों सहित कुल चार यात्रियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री रोहित कुमार सिंह ने रविवार को शासन सचिवालय में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, नियंत्रण, उपचार, जांच व प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में आयोजित दैनिक राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले के दो निवासी यात्रियों ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रचार-प्रसार से प्रेरित होकर स्वयं ही परीक्षण के लिए जेएलएन अस्पताल, अजमेर पहुंचकर जांच करवायी। उन्हें भर्ती कर सैम्पल लिया गया और उनके सैम्पल लेकर जांच के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर भेजा गया।

श्री सिंह ने बताय कि अन्य मामले में बाड़मेर जिले के 3 निवासी यात्रियों में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये गये और वह सभी चीन के वुहान क्षेत्र से इसी वर्ष 15 जनवरी के बाद राजस्थान आये हैं। इसी को ध्यान में सतर्कता बरतते हुए नेशलज गाईड-लाईन के अनुसार उनका भी सैम्पल लेकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर जाचं के लिए भिजवाया गया। उन्हाेंने बताया कि सांगानेर स्थित अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान अब तक कुल 27 फ्लाइट्स के 3 हजार 933 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सरकार द्वारा चीन में रह रहे भारतीयों को विशेष विमान द्वारा भारत लाकर अलवर स्थित ई.एस.आई. अस्पताल संस्थान पर निगरानी में रखे जाने के निर्देश थे और इनकी पालना में शनिवार की सायं प्रदेश के ईएसआई निदेशक डॉ. वी. के. माथुर के नेतृत्व में जोन जयपुर के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एस.के. भण्डारी एवं उप स्वास्थ्य निदेशक को निर्देशित कर अलवर भेजकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहां आने वाले यात्रियों के लिए रहने, खाने व आईसोलेशन की व्यवस्थाओं की सघन मॉनीटरिंग की जा रही है।

समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारीगण एवं विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।

Coronavirus: पाकिस्तान ने चीन में फंसे नागरिकों को वापस लाने से किया इंकार, पाकिस्तानी नागरिकों में भारी नाराज़गी



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/385dHW4

No comments:

Post a Comment