Tuesday, February 4, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनावः वोट डालने बाहर से राजधानी आ रहे लोगों को मुफ्त टिकट दे रही है स्पाइसजेट

8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बाहर से आने वाले यात्रियों को स्पाइसजेट मुफ्त में टिकट देगी। यात्रियों को केवल यात्राकर और सरचार्ज  का भुगतान करना होगा। टिकटों की संख्या सीमित रखी गई है। इसके लिए यात्रियों को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। स्पाइसजेट कंपनी अपने नियमों के अनुसार यात्रियों का चुनाव करेंगी।

स्पाइसजेट ने बताया कि अगर कोई यात्री 8 फरवरी को दिल्ली आने और जाने की एक ही दिन की टिकट बुक करवाता है। तो उसका पूरा बेस फेयर वापस किया जाएगा। और अगर कोई यात्री 8 फरवरी को दिल्ली आता और 9 फरवरी की वापसी की टिकट बुक करवाता है तो उसका एक और का बेस फेयर वापस किया जाएगा।

इसके लिए यात्रियों का रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होना है। 5 फरवरी के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता। 6 फरवरी को यात्रियों का नाम चुना जाएगा।

इन यात्रियों को इसके बाद मतदान के बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, अकाउंट पर ‘स्पाइस डेमोक्रेसी हेस्टैग’ लिखकर अपनी अपनी सेल्फी भी अपलोड करनी होगी। स्पाइसजेट ने कहा कि मताधिकार हर व्यक्ति का अधिकार और कर्त्तव्य है। ऐसे में अपने घर से दूर रहने वाले लोग अगर मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए खास तौर पर दिल्ली आते हैं। तो उन्हें यह सुविधा स्पाइसजेट के द्वारा दी जायेगी।

ग्राउंड रिपोर्ट: कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव में?



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uio8Hd

No comments:

Post a Comment