इस साल होने वाला आईफा अवॉर्ड समारोह मध्य्प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जायेगा। इस बात की जानकारी राज्य के सीएम कमलनाथ ने सोमवार को भोपाल में आयोजित एक समारोह में दी। उन्होंने शो का पहला टिकट भी खरीदा। इस मौके पर कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडींज भी मौजूद रहे। यह समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ था, जिसमें राज्य के सीएम कमलनाथ ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई।
राजधानी के मिंटो हाल में आयोजित समारोह में सीएम कमलनाथ ने कहा कि, आईफा अवॉर्ड समारोह मार्च महीने में इंदौर में आयोजित किया जायेगा। जो राज्य के लिए बेहद सम्मान की बात है। इस खास अवसर पर सलमान खान और जैकलीन फर्नाडींज ने सीएम कमलनाथ को आईफा ट्रॉफी भेंट की और उन्हें समारोह का पहला टिकट भी दिया। टिकट प्राप्त करते वक्त सीएम ने राज्य की जनता से कहा कि, सभी को यह टिकट खरीदना होगा।
आपकी जानकरी के लिए बता दे इंदौर में होने वाला आईफा अवॉर्ड समारोह 27 से 29 मार्च तक चेलगा। भोपाल कार्यक्रम में पहुँचने से पहले सोमवार को सलमान खान और जैकलीन फर्नाडींज सरकारी प्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद दर्शकों का दोनों कलाकारों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
यह भी पढ़े: अजय देवगन स्टारर Maidaan की रिलीज़ डेट बढ़ी आगे, इस तारीख़ को होगी रिलीज़
यह भी पढ़े: हिमेश रेशमिया 2.0 – आखिरकार आलाचकों ने मुझे एक अभिनेता के रूप में स्वीकार कर लिया है
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2tqUNtP
No comments:
Post a Comment